Quotes
हमारी आस्था की परीक्षा तब होती है।
जब हम जो चाहें वो न मिले, और
फिर भी हमारे हृदय से प्रभु के लिए,
धन्यवाद ही निकले।
हमारी आस्था की परीक्षा तब होती है।
जब हम जो चाहें वो न मिले, और
फिर भी हमारे हृदय से प्रभु के लिए,
धन्यवाद ही निकले।
मनुष्य बड़ा मतलबी होता है। पसन्द करे,
तो बुराई नही देखता और नफरत करे,तो
अच्छाई नहीं देखता,हम बाहर की चुनौतियों
से नहीं अपने अंदर की कमजोरियों से हारते हैं।
नज़र से नजरिए का, स्पर्श से नीयत का
भाषा से भाव का, बहस से ज्ञान का,और
व्यवहार से संस्कार का पता चल ही जाता है
तनाव से केवल समस्याएं जन्म ले सकती है।
अगर समाधान खोजना है। तो मुस्कुराना ही पड़ेगा
ये जिंदगी तभी तक हल्की हैं। जब तक,
आपके सारे बोझ मां बाप उठाए हुऐ हैं।
किसी से सिर्फ इतना ही नाराज होना,कि
उसे आपकी कमी का एहसास हो जाये।
लेकिन कभी इतना भी नाराज मत होना,कि
वो आपको याद किये बिना ही जीना सीख जाए।
सम्बन्ध एक खूबसूरत इमारत की तरह होते हैं।
यदि कभी कभार हल्की-फुल्की दरारें नज़र आएं
तो उनकी मरम्मत की जाती है। इमारत नहीं ढहाई जाती
पन्नों की तरह दिन पलटते जा रहें हैं। खबर नहीं
कि ये आ रहें हैं। या जा रहे हैं। इसलिए
वर्तमान को सम्भाल लें, तो जीवन सम्भल जाएगा।
आने वाला कल,और सुखद हो जाएगा।
न बदली वक़्त की गर्दिश न ज़माना बदला,
जब सूख गई पेड़ की डाली, तो परिंदों ने
ठिकाना बदला, जिंदगी की हक़ीक़त को बस
हमने इतना ही जाना है। दर्द मे अकेले हैं।
और खुशियों मे सारा ज़माना है।
जिंदगी के उतार चढ़ाव के बावजूद
भी जो आपका साथ ना छोड़े,वही
सही मायने में आपकी कद्र करता है।
बाकी तो बस नाम के सम्बंध है।
दुनिया में वही शख़्स सबसे बड़ा है।
जो कामयाबी के बाद भी अपनों के
साथ खड़ा है।
शुभ प्रभात
बुद्धिमान व्यक्ति कई बार जवाब होते हुए भी,
पलट कर नहीं बोलते। क्योंकि,वे जानते है।
कि रिश्तों को जिंदा रखने के लिए खामोश
रहकर हारना जरूरी होता है।